कोडरमा, अगस्त 10 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की कार्यप्रणाली, चुनाव प्रक्रिया, मतदाता सूची और कथित अनियमितताओं के विरोध में सोमवार को सैकड़ों पूर्व एवं वर्तमान क्रिकेट खिलाड़ी तथा विभिन्न क्रिकेट क्लबों के पदाधिकारी सड़क पर उतर आए। खिलाड़ियों ने सुभाष चौक से झंडा चौक तक भव्य विरोध पैदल मार्च निकाला। विरोध मार्च में शामिल खिलाड़ियों ने अध्यक्ष और सचिव से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पिछले करीब आठ वर्षों से एसोसिएशन में विधिवत चुनाव और वार्षिक आमसभा नहीं हुई है। ऐसे में अब चुनाव की प्रक्रिया शुरू किए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए। खिलाड़ियों ने पिछले तीन वर्षों से जिला क्रिकेट लीग के नियमित आयोजन नहीं ह...