Kodarma News: केटीपीएस से छोड़े गए पानी के मामले में मुआवजा और खेत की मरम्मत की मांग
कोडरमा, जुलाई 18 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि।कोसमाडीह गांव निवासी राजेंद्र यादव ने डीवीसी केटीपीएस के मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रमुख को लिखित आवेदन देकर किसानों के क्षतिग्रस्त खेतों की मरम्मत कराने तथा नष्ट हुए धान के बीज का मुआवजा देने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि 7 जुलाई की दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच थर्मल पावर प्लांट से अचानक तेज़ी से पानी छोड़े जाने के कारण कई किसानों के खेतों में बालू, मिट्टी और पत्थर भर गए। खेतों की मेड़ टूट गई तथा डीवीसी द्वारा बनाया गया गार्डवाल भी टूटकर खेतों में गिर गया, जिससे धान के बीज पूरी तरह नष्ट हो गए। आवेदन में राजेंद्र यादव, मुंना यादव, माधुरी कुमारी स्व. नागो यादव के आश्रित, प्रकाश महतो, सरजू महतो, प्रभु महतो समेत अन्य किसानों के खेतों को हुए नुकसान का उल्लेख करते हुए शीघ्र खेतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.