Kodarma News: केटीपीएस में बॉयलर ट्यूब लीकेज से एक यूनिट ठप, गहरा सकता है बिजली संकट
कोडरमा, सितम्बर 6 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा थर्मल पावर स्टेशन (केटीपीएस) में बॉयलर ट्यूब लीकेज (बीटीएल) होने के कारण बिजली उत्पादन की एक यूनिट पूरी तरह ठप हो गयी है। फिलहाल यहां से पांच सौ मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। इससे आने वाले दिनों में जिले में बिजली संकट गहराने की आशंका जतायी जा रही है। हालांकि, केटीपीएस प्रबंधन का दावा है कि इसका स्थानीय बिजली आपूर्ति पर विशेष असर नहीं पड़ेगा।
नहीं होगी परेशानी, दूसरे प्लांट से बिजली लेकर की जा रही आपूर्ति: प्लांट हेड केटीपीएस के प्रोजेक्ट हेड संजय कुमार ने बताया कि बॉयलर ट्यूब लीकेज के कारण एक यूनिट में उत्पादन बंद है। फिलहाल दूसरे प्लांट से बिजली लेकर करीब 50 प्रतिशत आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि केटीपीएस से सीधे स्थानीय स्तर पर बिजली की आपूर्ति नहीं होती ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.