कोडरमा, अगस्त 28 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। डीवीसी केटीपीएस के पावर ग्रिड में तकनीकी खराबी आने के कारण जिले में बिजली व्यवस्था प्रभावित हो रही है। करीब 50 प्रतिशत बिजली की कटौती हो रही है। इसके कारण कोडरमा, मरकच्चो, जयनगर, सतगावां व चंदवारा का क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। इन क्षेत्रों में करीब छह से सात घंटा बिजली की कटौती हो रही है। इस संबंध में बिजली विभाग झुमरी तिलैया के एसडीओ गजेंद्र टोप्पो ने बताया कि स्थिति में सुधार हो रहा है। डीवीसी केटीपीएस एक आईसीटी पहले से खराब थी, जिसका मेंटेनेंस चल रहा था, हालांकि इससे बहुत ज्यादा बिजली प्रभावित नहीं हुई, लेकिन बिजली बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं हुई, मगर लो वोल्टेज मिल रहा था। यह भी पढ़ें- Kodarma News: कोडरमा जिले में गहराया बिजली संकट, 50 फीसदी आपूर्ति आईसीटी में ख...