कोडरमा, अक्टूबर 30 -- Kodarma News: जयनगर। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जयनगर प्रखंड के सांथ निवासी पत्रकार संतोष राणा के घर जाकर उनकी माता जसीया देवी के निधन पर संवेदना जतायी। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। मौके पर विधायक अमित कुमार यादव, जिप सदस्य केदारनाथ यादव, रामदेव मोदी, राजेंद्र सिंह, विजय स्वर्णकार, प्रदीप साव, मिंटू पंडित, किशोर यादव सांसद प्रतिनिधि मनोज साव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Palamu News: 2014 के बाद हर क्षेत्र में अपेक्षा से अधिक बढ़ी महिलाओं की भागीदारी : अन्नपूर्णा देवी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...