कोडरमा, सितम्बर 7 -- Kodarma News: कोडरमा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर ब्रह्माकुमारी आश्रम विष्णुपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आरपीवाई बीएड कॉलेज के व्याख्याता संजीव कुमार तथा ब्रह्माकुमारी आश्रम की केंद्र संचालिका जुली दीदी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीकृष्ण जन्म की मनमोहक प्रस्तुति से हुई। पूरे कार्यक्रम के दौरान आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। कृष्ण जन्म की झांकी, बाल स्वरूप, राधा-कृष्ण नृत्य और सुदामा-कृष्ण प्रसंग ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...