Kodarma News: कार ने बाइक और स्कूटी में मारी टक्कर, तीन घायल
कोडरमा, अक्टूबर 21 -- Kodarma News: कोडरमा। तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की एक कार ने महाराणा प्रताप चौक पर एक स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में दो बच्ची समेत तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। टक्कर के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार अपने दलबल के साथ पहुंचे और दो बच्ची समेत एक टीचर मुकेश कुमार को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां मुकेश कुमार के को प्राथमिक इलाज के बात बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। जबकि दोनो बच्ची का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में फिलहाल थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.