कोडरमा, अक्टूबर 27 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। कार्तिक माह के पावन अवसर पर प्रखंड के मरचोई गांव में मंगलवार की सुबह से भक्ति और अध्यात्म की अविरल धारा बहने लगी। गांव स्थित राधा-कृष्ण मंदिर ठाकुरबाड़ी में एक माह तक चलने वाले अखंड हरिकीर्तन 'हरे राम, हरे कृष्ण' का विधि-विधान से शुभारंभ किया गया। अनुष्ठान शुरू होते ही पूरा क्षेत्र महामंत्र के जयघोष से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। धार्मिक अनुष्ठान का उद्घाटन समाजसेवी बालमुकुंद पांडेय, पंचायत समिति प्रतिनिधि रामबिलास सिंह और धर्मप्रेमी कार्यानंद सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। आयोजकों ने बताया कि अखंड हरिकीर्तन पूरे एक महीने तक निरंतर चलेगा। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मरचोई स्थित मां मनोकामना सिद्ध पीठ मंदिर में 24 घंटे के विशेष अखंड हरिकीर्तन के साथ इस धार्मिक अनु...