Kodarma News: काम में लापरवाही बरतनेवाले सीओ पर हो कार्रवाई : आप
कोडरमा, जुलाई 16 -- Kodarma News: कोडरमा। जिले के जयनगर, चंदवारा, मरकच्चो, डोमचांच और सतगावां अंचलों के दोषी अंचल अधिकारियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की मांग आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश कुमार यादव ने की है। उन्होंने कहा कि दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के मामलों को महीनों तक लंबित रखा जा रहा है, जिससे किसानों और आम नागरिकों को बैंक ऋण, सरकारी योजनाओं और अन्य राजस्व संबंधी सुविधाओं का लाभ लेने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न अंचल अधिकारियों पर आर्थिक जुर्माना लगाया जाना इस बात का प्रमाण है कि जनता को समय पर सेवाएं नहीं मिलीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.