Kodarma News: कांवर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क शिविर का आयोजन
कोडरमा, जुलाई 31 -- Kodarma News: चंदवारा। चंदवारा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थाम में स्थानीय लोगों द्वारा कांवर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में नि:शुल्क विश्राम व्यवस्था और प्राथमिक चिकित्सा की सेवा शिवभक्तों को दी जाएगी। शिविर परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि शिव भक्तों का पूर्ण भक्ति भाव से सेवा सत्कार किया जा सके। इसके आयोजन में विनय राणा, सिकंदर शर्मा, मुकेश वर्णवाल, रंजीत गुप्ता, दिनेश वर्णवाल, उमाशंकर प्रसाद, एंटोनी सिंह, जितेंद्र राणा, बनवारी भुईयां, कैलाश शर्मा, प्रदीप साव, बिनोद शर्मा, सम्राट सिंह, मनोज साव, दशरथ यादव समेत कई ग्रामीण अपना सहयोग दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- Hajipur News: बोलबम के जयकारे संग हाजीपुर के रास्ते गरीबनाथ निकले कां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.