कोडरमा, अगस्त 24 -- Kodarma News: कोडरमा। सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर सोमवार को झुमरीतिलैया से ध्वजाधारीधाम तक भव्य कांवर पदयात्रा निकाली जाएगी। श्रीराम संकीर्तन मंडल की ओर से आयोजित इस 27वीं कांवर यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। कांवरियों की भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए कोडरमा के हनुमान मंदिर से मेघातरी तक रांची-पटना रोड पर वाहनों का परिचालन डायवर्ट किया गया है।डायवर्ट रूट के तहत कोडरमा की ओर से आने वाले वाहन हनुमान मंदिर से लोकाई होते हुए मेघातरी और आगे नवादा की ओर जा सकेंगे। वापसी के दौरान भी वाहनों को इसी वैकल्पिक मार्ग का पालन करना होगा। यह भी पढ़ें- Kodarma News: कोडरमा में रांची-पटना रोड के सर्विस लेन से हटाया अतिक्रमण मुख्य मार्ग पर कांवर यात्रा के दौरान वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी। इध...