कोडरमा, नवम्बर 14 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। मतदाता सूची में त्रुटियों को दूर करने और पात्र मतदाताओं को दोबारा इन्यूमरेशन फॉर्म भरने का अवसर देने के उद्देश्य से 18 नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर कांग्रेस की ओर से 'एक और अवसर' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता संबंधित मतदाताओं को आवश्यक सहयोग करेंगे। शनिवार को साहू धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रजक ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एआईसीसी सदस्य एवं झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर यह पहल की जा रही है। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को आयोजित 'वोट बचाओ, देश बचाओ' कार्यक्रम के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने छह नवंबर को झारखंड समेत पांच राज्यों के मु...