Kodarma News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने की सिविल सर्जन के निलंबन की मांग, डीसी को भेजा पत्र
कोडरमा, अक्टूबर 12 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार के विरुद्ध नाबालिग आदिवासी बच्ची के कथित यौन शोषण से जुड़े मामले में जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला प्रशासन से नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। कमेटी ने संबंधित सेवा नियमों के तहत सिविल सर्जन के निलंबन पर तत्काल विचार करने तथा मामले में प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। प्रशासन को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीड़िता के अधिकारों की रक्षा और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना आवश्यक है। आवेदन में गिरफ्तारी के बाद भी निलंबन की कार्रवाई सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आने का उल्लेख करते हुए संबंधित सेवा नियमों के आलोक में आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.