Kodarma News: कांग्रेस की बैठक में पार्टी को मजबूत करने पर हुई चर्चा
कोडरमा, अगस्त 20 -- Kodarma News: डोमचांच निज प्रतिनिधि। कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी एवं डोमचांच प्रखंड कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मेहता भवन, डोमचांच में गुरुवार को विस्तारित बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रजक ने की, जबकि संचालन प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने किया। बैठक की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री एवं स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के योगदान और लोकतांत्रिक मूल्यों को याद करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान कांग्रेस की विचारधारा एवं राहुल गांधी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कजरा: राजीव गांधी की जयंती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.