कोडरमा, अगस्त 19 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। डोमचांच में कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई है। जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने बताया कि संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों एवं पार्टी गतिविधियों पर विचार-विमर्श के लिए 20 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से मेहता भवन डोमचांच में बैठक होगी। बैठक में प्रदेश महासचिव सह जिला संगठन प्रभारी, कोडरमा विजय यादव, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह हजारीबाग जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल व प्रदेश सचिव सह चुनाव प्रबंधन समिति, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी चंदन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। रजक ने कहा कि जिला कार्यकारिणी प्रदेश प्रभारी एवं डोमचांच प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, सभी मंच-मोर्चा के जिला अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों, नगर पंचायत एवं नगर परिषद अध्यक्षों, मंडल अध्...