कोडरमा, अगस्त 25 -- Kodarma News: कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन अधिनियम, 2026 तथा राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को जुलूस निकाला जाएगा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं जिला संगठन प्रभारी विजय यादव के निर्देश पर आयोजित यह जुलूस पूर्वाह्न 11 बजे हनुमान मंदिर, कोडरमा से निकलेगा। जुलूस के बाद जिला समाहरणालय, कोडरमा के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों, पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के सदस्यों, अग्रणी मोर्चा एवं प्रकोष्ठों की पूरी कमेटी, सभी प्रखंड अध्यक्षों, नगर पंचायत एवं नगर परिषद अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों तथा पंचायत अध्यक्षों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ नि...