कोडरमा, अगस्त 25 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। स्टेशन रोड स्थित संदीप मोबाइल वर्ल्ड के संचालक संदीप कुमार ने अपने कर्मचारी त्रिलोकी पंडित पर दुकान के सामान का दुरुपयोग करने, बिना अनुमति सामान निकालकर निजी व्यवसाय में इस्तेमाल करने और आपराधिक न्यासभंग का आरोप लगाते हुए तिलैया थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार त्रिलोकी पंडित करीब तीन माह से दुकान में काम कर रहा था और संचालक की अनुपस्थिति में दुकान व स्टॉक की देखरेख करता था। इसी विश्वास का दुरुपयोग करते हुए उसने कथित रूप से दुकान से मोबाइल किट व अन्य सामान निकालकर अपने कब्जे में रखना शुरू कर दिया। संचालक ने प्रारंभिक तौर पर सामान की कीमत करीब 1.80 लाख रुपये बताई है। आवेदन में कहा गया है कि कर्मचारी के घर जाने पर वहां उसके द्वारा नई दुकान खोले जाने...