Kodarma News: करोड़ों की लागत से बनी सड़क चार महीने में ही जर्जर, निर्माण कार्य की खुली पोल
कोडरमा, अक्टूबर 18 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि ।प्रखंड के करचैता मोड़ से कोठियार जाने वाली करीब 10 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क मरम्मत के महज चार महीने के भीतर ही जर्जर हो गई है। विशेष प्रमंडल की ओर से करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से सड़क की मरम्मत कराई गई थी। लेकिन कुछ ही महीनों में सड़क के कई हिस्सों के टूटने और धंसने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क मरम्मत का काम तीन से चार महीने पहले ही पूरा हुआ था। इसके बावजूद इस साल हुई कम बारिश के बाद ही सड़क जगह-जगह उखड़ने लगी और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। साथ ही, दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान ही सड़क के कई हिस्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.