कोडरमा, अगस्त 19 -- Kodarma News: जयनगर निज प्रतिनिधि। डीवीसी केटीपीएस की ओर से सीएसआर पहल के तहत केटीपीएस के कमांड क्षेत्र अंतर्गत करियावां पंचायत में जल-जनित व वेक्टर-जनित रोगों को लेकर सामान्य स्वास्थ्य शिविर सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों के बीच निवारक स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देना तथा जल-जनित एवं वेक्टर-जनित रोगों के कारण, बचाव एवं नियंत्रण के उपायों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता, साफ पानी के उपयोग और रोगों से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। कार्यक्रम का सफल संचालन व समन्वय कौशिक रॉय, प्रबंधक-एचआर एवं अनुपम तिवारी द्वारा किया गया। वहीं डॉ. प्रिया रंजन एवं उनकी चिकित्सा टीम ने स्वास्थ्य शिविर में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। शिविर मे...