Kodarma News: करमा पर्व को लेकर बाजार में पारंपरिक परिधानों का क्रेज बढ़ा
कोडरमा, सितम्बर 19 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। करमा पर्व को लेकर आदिवासी बहुल क्षेत्र में तैयारी जोरों पर है। बाजार में इस बार पारंपरिक आदिवासी परिधान की अलग ही चमक देखने को मिल रही है। करमा पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पारंपरिक लुक अपनाने की तैयारी में जुटे लोगों के बीच लाल पाड़ की साड़ी, डिजाइनर लहंगे-फ्रॉक, पुरुषों के लिए बंडी, पगड़ी और गमछे की मांग बढ़ी है। करमा पर्व को लेकर बच्चों के कपड़ों में भी पारंपरिक रंग देखने को मिल रहा है। बाजार में लाल पाड़ के डिजाइनर लहंगे और फ्रॉक उपलब्ध हैं। इन पर पारंपरिक बॉर्डर, मोटिफ और सजावटी डिजाइन बनाए गए हैं। दुकानदारों के अनुसार करमा पर्व के आयोजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बच्चों के पारंपरिक लुक वाले कपड़ों को पसंद कर रहे हैं。 यह भी पढ़ें- Ranchi News: करम पर्व पर पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.