कोडरमा, जुलाई 16 -- Kodarma News: चंदवारा, निज प्रतिनिधि। कमजोर मानसून ने किसानों को चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार करीब 35 से 40 प्रतिशत बारिश कम होने की संभावना है। चंदवारा प्रखंड क्षेत्र में अब तक लगभग 90 प्रतिशत बिचड़ा लग चुका है, जो तैयार हो गया है। मगर बारिश के अभाव रोपनी शुरू नहीं हो पायी है और बिचड़ा सूखने के कगार पर है। जुलाई माह का आधा समय बीत गया है, लेकिन अब तक प्रखंड क्षेत्र में अब तक केवल 20 प्रतिशत हीं बारिश हुई है। संबंध में किसान विकास यादव, बिनोद कुमार यादव ने बताया कि बारिश न होने से धान की पैदावार होना काफी मुश्किल है, जिसके कारण उनके समक्ष आर्थिक समस्या आ सकती है। उन्होंने बताया कि दो-तीन दिन में बारिश शुरू नहीं हुई तो बिचड़ा सूखने के कगार पर पहुंच जायेगा। बताया कि बारिश की स्थिति को देखते हुए अब वे मो...