कोडरमा, सितम्बर 14 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। झुमरीतिलैया में श्री श्याम सेवा परिवार की ओर से आयोजित 8वां अरदास मासिक कीर्तन भव्य व भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्यामप्रेमी व श्रद्धालु शामिल हुए। बाबा श्याम के भव्य दरबार की आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। पूरा परिसर देर रात तक भक्ति, आस्था और जयकारों से गूंजता रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान के साथ बाबा श्याम की पूजा-अर्चना व ज्योत प्रज्वलित कर किया गया। यजमान के रूप में प्रभात सिंह व नूतन सिंह उपस्थित थे। पंडित अनिल मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इसके बाद बाबा श्याम की ज्योत प्रज्वलित कर भजन संध्या का शुभारंभ हुआ.

भजन संध्या भजन संध्या में श्याम जगत ...