कोडरमा, जुलाई 18 -- Kodarma News: सतगावां। थाना क्षेत्र के कटैया गांव में शनिवार को जहरीले कॉमन करैत सांप के डसने से एक युवक की हालत गंभीर हो गई। घायल की पहचान बिहारशरीफ निवासी 30 वर्षीय नीतीश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार पशु चारा (कुट्टी) की खरीद-बिक्री का कार्य करता है। शनिवार को वह कटैया गांव में एक किसान से पशु चारा खरीदने पहुंचा था। इसी दौरान जब वह चारे को बोरे में भर रहा था, तभी चारे में छिपे जहरीले करैत सांप ने उसके हाथ में डंस लिया। सांप के काटने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन शरीर में जहर का असर बढ़ने और हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल, कोडरमा रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...