Kodarma News: कजली तीज पर रखा निर्जला व्रत, पति की दीर्घायु की कामना
कोडरमा, सितम्बर 1 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजली तीज का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इसे कजरी तीज व सातूड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है। पर्व के अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु, सुखी दांपत्य जीवन और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखा। वहीं कुंवारी कन्याओं ने भी मनचाहा वर पाने की कामना से व्रत किया। कजली तीज के दिन भगवान शिव-पार्वती के साथ नीमड़ी माता की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। महिलाओं ने मिट्टी से तालाबनुमा आकृति बनाकर उसमें नीम की टहनी स्थापित की। यह भी पढ़ें- हरतालिका तीज पर कुंवारी लड़कियां क्यों रखती हैं व्रत? माता पार्वती से जुड़ी है इसकी मान्यता इसके बाद जल और दूध अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया व नीमड़ी माता की विधिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.