Kodarma News: कचरे के ढेर और दुर्गंध से शहरवासी परेशान, अफसरों को चिंता नहीं
कोडरमा, सितम्बर 21 -- Kodarma News: कोडरमा वरीय संवाददाता: कोडरमा जिले का झुमरीतिलैया शहर इन दिनों कचरे के ढेर और उससे निकलते दुर्गंध से परेशान हैं। दूसरी ओर, परिषद के अफसरों को लोगों की परेशानी से कोई वास्ता तक नहीं दिख रहा है। शहर में इन दिनों जगह-जगह फैले कचरे के ढेर और उससे उठती दुर्गंध ने शहरवासियों की परेशानी बढ़ा रखी है। शहर के मुख्य चौक-चौराहों को छोड़ दे तो कई मुहल्ले और इलाकों में नियमित रूप से कचरा नहीं उठाए जाने से स्थिति बिगड़ती जा रही है। नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार लोग सवाल उठाते रहे हैं, मगर अफसरों की ओर से कोई हल नहीं निकाला गया। यही कारण है कि कई इलाकों में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है।
शहर के कचरे की स्थिति शहर के मुख्य मार्ग पर थाना के समीप, कोडरमा स्टेशन के प्रवेश द्वार, पुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.