कोडरमा, अगस्त 19 -- Kodarma News: जयनगर निज प्रतिनिधि। प्रखंड के कंद्रपडीह पंचायत स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कंद्रपडीह उत्तरी टोला में मूलभूत शैक्षणिक सुविधाओं की कमी को लेकर ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग एवं जनप्रतिनिधियों से पहल की मांग की है। ग्रामीणों ने विद्यालय में तीन अतिरिक्त कक्षा-कक्ष निर्माण कराने के साथ ही एक अतिरिक्त शिक्षक की पदस्थापना की मांग को लेकर आवेदन सौंपा है। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक पढ़ाई होती है, लेकिन वर्तमान में मात्र दो कक्षा-कक्ष उपलब्ध हैं। कमरों की कमी के कारण एक ही कमरे में एक से अधिक कक्षाओं के बच्चों को बैठाकर पढ़ाना पड़ रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में तीन अतिरिक्त कक्षा-कक्ष...