Kodarma News: ओम कौशल्या हॉस्पिटल में एक नवंबर को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
कोडरमा, अक्टूबर 29 -- Kodarma News: कोडरमा। कोडरमा बाजार स्थित ओम कौशल्या हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर की ओर से एक नवंबर को निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा। हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल कुमार ने बताया कि शिविर में जोड़ों के दर्द, कमर दर्द, साइटिका, नसों में झनझनाहट और फ्रैक्चर से संबंधित समस्याओं से पीड़ित मरीजों की निःशुल्क जांच की जाएगी। इसके अलावा लोगों की हड्डियों की घनत्व जांच भी मुफ्त में की जाएगी। शिविर के दौरान चिकित्सकों द्वारा लिखी गई दवाओं, एक्स-रे और खून की जांच पर विशेष छूट दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जयनगर में आज लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.