Kodarma News: ऑपरेशन 'विश्वास' के तहत सात लाख के 23 मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए
कोडरमा, अक्टूबर 26 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता जिले में आम नागरिकों के खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष ऑपरेशन 'विश्वास' के तहत पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टेक्निकल सेल की टीम ने आधुनिक तकनीक, मोबाइल ट्रैकिंग और डेटा विश्लेषण के जरिए 23 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये बताई गई है।सभी 23 मोबाइल फोन का सत्यापन करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल मिलने पर लोगों ने कोडरमा पुलिस के प्रति आभार जताया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की कि मोबाइल फोन गुम होने पर तत्काल नजदीकी थाने में सूचना दें और सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.