Kodarma News: ऑटो पलटा, कोई हताहत नहीं
कोडरमा, अगस्त 20 -- Kodarma News: चंदवारा। चंदवारा बजरंगबली चौक के समीप गुरुवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ऑटो पर सवार कुछ लोगों को मामूली चोट आयी है, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इसी दौरान टेंपों में हीं बैठी एक महिला द्वारा घायल एक व्यक्ति का मोबाइल चुराकर वहां से भाग गई, हालांकि लोगों की तत्परता से उक्त महिला झुमरी तिलैया बिजली ऑफिस के पास पकड़ी गई। बिजली ऑफिस के सुरक्षाकर्मी द्वारा बरामद मोबाइल को घायल व्यक्ति के परिजन को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.