कोडरमा, नवम्बर 22 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र के चरकीपहरी में रविवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय बाइक सवार युवक की जान चली गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना गैस गोदाम के चरकीपहरी के समीप हुई। मृतक की पहचान कांको निवासी विकास पंडित (25 वर्ष), पिता गुरुदयाल पंडित, कांको निवासी के रूप में हुई है। विकास घर का इकलौता चिराग था और बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। वहीं, घायल युवक की पहचान रवि पंडित, पिता बहादुर पंडित, कांको के रूप में की गई है। रविवार को दोनों बाइक से झुमरीतिलैया की ओर गए थे। वहां से लौटने के दौरान चरकीपहरी के पास तेज रफ्तार मालवाहक ऑटो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में विकास पंडित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रवि पंडित गंभीर रूप से घायल...