कोडरमा, अगस्त 12 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। ऑक्सब्रिज इंग्लिश क्लासेस झुमरी तिलैया के प्रांगण में नए बैच 481 के बच्चों के स्वागत के लिए भव्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन पिछले बैच नं 480 के छात्रों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मंच संचालन ओम प्रकाश, आराधना कुमारी, अंजलि कुमारी, प्रिंस कुमार राज, पप्पू कुमार और श्रुति कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों का स्वागत प्रिया कुमारी और खुशबू कुमारी ने तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा कर किया। वहीं श्रुति कुमारी और अंजलि कुमारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बुलबुल कुमारी और श्वेत कुमार का शानदार डांस, पप्पू कुमार, प्रिंस कुमार राज और ओम प्रकाश का समूह गान...