कोडरमा, अक्टूबर 31 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि । डोमचांच प्रखंड के दीपक कुमार के विरुद्ध दर्ज मामले को लेकर लोगों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार लगाई है। दर्ज मुकदमे को फर्जी बताते हुए पूरे मामले की स्वतंत्र एवं पारदर्शी जांच कराने की मांग की है। दीपक कुमार के विरुद्ध रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए डोमचांच थाना में मामला दर्ज कराया गया है। यह शिकायत मनोज कुमार उर्फ मनोज रजक (54), पिता त्रिलोकी रजक ने दर्ज कराई है। मनोज कुमार राष्ट्रीय जनता दल युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...