Kodarma News: एसपी से मिले मुखिया, झूठे केस में फंसाने की बात कही, न्याय की गुहार
कोडरमा, सितम्बर 12 -- Kodarma News: कोडरमा। जयनगर प्रखंड अंतर्गत कन्द्रपडीह पंचायत के मुखिया संजय कुमार साव ने शनिवार को कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शिकायत कर अपने और अपने परिवार के सदस्यों को झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने नौ सितंबर को हुए विवाद के बाद दूसरे पक्ष पर षड्यंत्र के तहत कार्रवाई कराने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मुखिया ने एसपी को दिए आवेदन में कहा है कि घटना के समय वह तिलैया के एक स्कूल में मौजूद थे। उन्होंने दावा किया कि स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से उनकी मौजूदगी की सच्चाई सामने आ सकती है। उन्होंने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.