Kodarma News: एसपी के आदेश पर चला विशेष अभियान, आठ वर्षों से फरार वारंटी समेत 39 गिरफ्तार
कोडरमा, सितम्बर 24 -- Kodarma News: कोडरमा वरीय संवाददाता। कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष के आदेश पर 22 और 23 सितंबर की रात जिलेभर में वारंटियों और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी समेत विभिन्न आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान की मॉनिटरिंग स्वयं पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने की। इसमें जिले के सभी थाना की पुलिस टीम, पीसीआर, पैंथर और गश्ती दल ने टीम के रूप में कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने 39 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और 73 मामलों का निष्पादन किया गया। इनमें दो स्थायी वारंटी भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार तिलैया और मरकच्चो थाना क्षेत्र में पिछले आठ वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी भी गिरफ्तार किए गए हैं。
अभियान के दौरान की गई कार्रवाई अभियान के दौरान जिले में 61 बैंकों और 131 ज्वैलरी दुकानों का सुरक्षा अंकेक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.