Kodarma News: एसजीएफआई स्कूल नेशनल गेम्स के लिए ग्रिजली के दो खिलाड़ियों का चयन, राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप में जीते रजत व कांस्य पदक
कोडरमा, अक्टूबर 23 -- Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि। तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय के जूडो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का मान बढ़ाया है। राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप में विद्यालय के खिलाड़ियों ने एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं खुशी कुमारी व प्रेम राज का 70वीं स्कूल नेशनल गेम्स (एसजीएफआई) के लिए चयन हुआ है। इस दोहरी उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है। हरियाणा के करनाल स्थित मिनर्वा पब्लिक स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप में विद्यालय के चार छात्र व पांच छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बंटी कुमार यादव ने अंडर-19 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता, जबकि सिमरन पांडेय ने अंडर-11 वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।
राष्ट्रीय जूडो चैंपियन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.