कोडरमा, अगस्त 8 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर शनिवार से जयनगर प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर दो दिवसीय विशेष शिविर शुरू हुआ। शिविर में मतदाताओं के दावा-आपत्ति से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया। बड़ी संख्या में मतदाता अपने नाम, पता और मतदान केंद्र से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बूथों पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Kodarma News: दो दिवसीय विशेष कैंप में उमड़ी लोगों की भीड़विशेष शिविर की जानकारी शिविर में सबसे अधिक मामले एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों की मतदाता सूची में दर्ज होने से संबंधित सामने आए। मतदाताओं ने बताया कि परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग बूथों पर होने से मतदान के दौरान परेशानी की आशंका है। इसके अलावा मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए भी ल...