कोडरमा, अक्टूबर 28 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता । उपायुक्त की अध्यक्षता में बुधवार को आजीविका टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के कार्यों और प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने सभी एफपीओ को कृषि उत्पादन बढ़ाने, उत्पादों के बेहतर विपणन और व्यवसाय से होने वाले लाभ में वृद्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अगली बैठक तक प्रत्येक एफपीओ को अपने व्यवसाय से 50 हजार रुपये का लाभ अर्जित करने की दिशा में ठोस प्रगति सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में फल, सब्जी और अनाज उत्पादन के निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति करने पर जोर दिया गया। उपायुक्त ने किसानों द्वारा उत्पादित मड़ुआ (रागी) की अधिकाधिक खरीद करने का निर्देश देते हुए कहा कि कम से कम 60 प्रतिशत मड़ुआ प्रसंस्कर...