Kodarma News: एक शाम बाबा के नाम ने दिया भक्ति और सेवा का संदेश
कोडरमा, अगस्त 26 -- Kodarma News: झुमरीतिलैया, निज प्रतिनिधि। बाइपास स्थित एक होटल में नंदी बाबा सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित 'एक शाम बाबा के नाम' कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति, संस्कृति और सेवा भावना का संगम बन गया। भव्य शिव दरबार में भगवान शिव, शिवलिंग, भगवान गणेश, भगवान राम-लक्ष्मण-सीता, भगवान हनुमान, मां दुर्गा एवं नंदी बाबा की आकर्षक स्थापना की गई थी। भक्ति गीतों और श्रद्धालुओं के जयघोष से देर शाम तक पूरा परिसर शिवमय बना रहा। कार्यक्रम में विधायक डॉ. नीरा यादव ने नंदी बाबा सेवा ट्रस्ट के 27 वर्षों के सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ट्रस्ट केवल धार्मिक आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि वर्षों से सेवा और समर्पण की मिसाल पेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि ध्वजाधारी पहाड़ पर अंतिम सोमवारी के अवसर पर पिछले 27 वर्षों से ट्रस्ट की ओर से महाप्रसाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.