कोडरमा, सितम्बर 20 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 3-4 स्थित मडुवाबाड़ी में बनी पेपर ब्लॉक सड़क निर्माण के महज एक महीने के भीतर ही उखड़ने लगी है। सड़क की स्थिति को देखकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क कई जगहों पर धंस गई है और पेपर ब्लॉक उखड़कर बिखरने लगे हैं। मुहल्ले के लोगों ने इसकी जांच की मांग वरीय अधिकारियों से की है।बताया गया कि सड़क निर्माण में बेस की मजबूती, रेत की परत और किनारे की साइड लॉकिंग पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया। यही वजह है कि निर्माण के कुछ ही समय बाद सड़क की स्थिति खराब होने लगी। स्थानीय पार्षद के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान ही गुणवत्ता को लेकर आपत्ति जताई गई थी। बावजूद इसके संबंधित इंजीनियरों ने इस पर गंभीरता नहीं दिखाई। स्थानीय लो...