Kodarma News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सैनिक स्कूल तिलैया में 400 पौधे लगाये गये
कोडरमा, सितम्बर 29 -- Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि। सैनिक स्कूल तिलैया में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मंगलवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इंडिपेंडेंट कंपनी एनसीसी (जेडी) के कैडेट्स के नेतृत्व में आयोजित अभियान में 300 एनसीसी कैडेट्स समेत करीब 700 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यालय परिसर में करीब 400 पौधे लगाये गये। अभियान का शुभारंभ इंडिपेंडेंट कंपनी एनसीसी (जेडी) के ऑफिसर कमांडिंग सह उप-प्राचार्य विंग कमांडर संजीव शर्मा ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर सैनिक स्कूल तिलैया के प्राचार्य कर्नल एस. मोहनराव आर ने कैडेटों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन के साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी जरूरी हैं。...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.