Kodarma News: एक अगस्त से बढ़ेगा कोडरमा के ग्रामीण इलाकों की जमीन का सर्किल रेट
कोडरमा, जुलाई 13 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता: जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन खरीदने-बेचने वालों को एक अगस्त से अधिक राशि खर्च करनी पड़ सकती है। कोडरमा जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण इलाकों की जमीन के सर्किल रेट (न्यूनतम मूल्य) में वृद्धि की तैयारी अंतिम चरण में है। संभावना है कि झुमरीतिलैया नगर परिषद, कोडरमा नगर पंचायत और डोमचांच नगर पंचायत के इलाके को छोड़कर विभिन्न क्षेत्रों में जमीन के सर्किल रेट में 10 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जाएगी। नए दर लागू होने के बाद जमीन की रजिस्ट्री पर लगने वाला स्टांप शुल्क और निबंधन शुल्क भी बढ़ जाएगा। जानकारी के अनुसार, इस बार सर्किल रेट में संशोधन केवल ग्रामीण क्षेत्रों के लिए किया जा रहा है। पिछले वर्ष शहरी क्षेत्रों के सर्किल रेट में बढ़ोतरी की गई थी, इसलिए इस बार कोडरमा नगर क्षेत्र, झ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.