Kodarma News: एक्स-रे मशीन 23 वर्षों से फांक रही है धूल, मरीजों को नहीं मिल रही सुविधा
कोडरमा, जुलाई 16 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मरकच्चो में वर्ष 2003 में स्थापित एक्स-रे मशीन पिछले 23 वर्षों से एक कमरे में धूल फांक रही है। तकनीशियन की नियुक्ति नहीं होने के कारण आज तक मशीन का उपयोग शुरू नहीं हो सका है। इसका खामियाजा इलाज के लिए आने वाले मरीजों को उठाना पड़ रहा है।
स्थानीय समस्याएँ बताया जाता है कि तत्कालीन सांसद तिलकधारी सिंह ने अपने सांसद निधि से क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए अस्पताल को एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराई थी। उम्मीद थी कि स्थानीय स्तर पर मरीजों को जांच की सुविधा मिलेगी, लेकिन मशीन आज तक चालू नहीं हो सकी। स्थिति यह है कि अस्पताल में प्रतिदिन हड्डी, चोट और अन्य गंभीर समस्याओं से जुड़े कई मरीज पहुंचते हैं, जिनके लिए एक्स-रे जांच आवश्यक होती है। लेकिन अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.