Kodarma News: एकादशी पर श्याम निशान महिला मंडल की ओर से निकाली गई निशान यात्रा
कोडरमा, जुलाई 25 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। श्याम निशान महिला मंडल के द्वारा एकादशी को लेकर 55वां निशान यात्रा झुमरी तिलैया के झंडा चौक स्थित दुर्गा मंदिर से निकाला गया। यहां निशान की पूजा अर्चना पंडित जीवकांत झा ने करायी, जबकि यजमान के रूप में रितेश सिंहा उपस्थित थे। श्याम निशान यात्रा एक सुसज्जित वाहन में बाबा श्याम की तस्वीर लेकर स्टेशन रोड, अड्डी बंगला होते हुए श्याम बाबा पथ स्थित पोद्दार निवास श्याम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। निशान यात्रा के 55 महीने पूरे होने पर निशान महिला मंडल की कृतिका मोदी ने बताया कि 27 जुलाई को महिला मंडल की सदस्य खाटू राजस्थान स्थित श्याम मंदिर में रिंगस से पैदल चलकर निशान अर्पण करेंगे। निशान यात्रा में कुसुम चौधरी, सारिका केडिया, अंजना केडिया, नैंसी वर्मा, शालिनी सेठ, मूली शर्मा, कविता गुप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.