कोडरमा, अगस्त 1 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच, झुमरी तिलैया प्रेरणा शाखा द्वारा हर्षोल्लास व उत्साह के साथ सावन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाखा की 29 सदस्य शामिल हुई। कार्यक्रम की शुरुआत आत्मीय स्वागत के साथ हुई। इसके बाद सावन की उमंग से भरपूर विभिन्न मनोरंजक गेम्स, मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां व हास्य-उल्लास से भरपूर गतिविधियों ने सभी सदस्यों का भरपूर मनोरंजन किया। उपस्थित सभी सदस्यों के लिए स्वादिष्ट भोजन की भी विशेष व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं व प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन में शीतल पोद्दार व सोनिका कंदोई ने अपनी महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष आकृति चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि...