Kodarma News: उपायुक्त के नाम से बनायी फर्जी फेसबुक आईडी, जांच में जुटी पुलिस
कोडरमा, सितम्बर 24 -- Kodarma News: कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। 'उत्कर्ष गुप्ता आईएएस' नाम से बनाई गई इस फर्जी आईडी से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के संदेश भेजे जाने की सूचना जिला प्रशासन को मिली है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपायुक्त की ओर से व्यक्तिगत फेसबुक आईडी के माध्यम से किसी नागरिक को फ्रेंड रिक्वेस्ट, आर्थिक सहायता, धनराशि, व्यक्तिगत जानकारी अथवा किसी अन्य प्रकार का अनुरोध नहीं किया जाता है। प्रशासन ने लोगों से ऐसे किसी भी संदेश, कॉल या अनुरोध पर विश्वास नहीं करने की अपील की है।
प्रशासन की अपील प्रशासन ने कहा है कि फर्जी आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट या संदेश मिलने पर उसे नजर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.