Kodarma News: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ छठ महापर्व संपन्न, उमड़ा आस्था का सैलाब
कोडरमा, नवम्बर 16 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय मरकच्चो सहित विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। व्रतियों ने पूरे विधि-विधान और निष्ठा के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। प्रखंड के बुढ़वा आहर, फुलवारी आहर, पंचखेरो नदी और पंचखेरो जलाशय घाट पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सर्वाधिक भीड़ देखने को मिली। छठ पूजा को लेकर घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। स्थानीय पूजा समितियों की ओर से घाटों पर रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई थी। वहीं, छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। हर गली-मुहल्ले में छठ के पारंपरिक गीत गूंजते रहे। यह भी पढ़ें- Ko...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.