कोडरमा, अगस्त 17 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। उत्कृष्ट कार्यों एवं सौंपे गए दायित्वों का ससमय निष्पादन एवं निर्वहन करने के लिए सोमवार को जयनगर अंचल के चारकर्मियों को जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जयनगर अंचल अधिकारी सारांश जैन ने अपने कार्यालय में सभी कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। सम्मानित होने वालों में गिरधारी प्रसाद, सहायक प्रशासी पदाधिकारी, जयनगर अंचल, कन्हैया कुमार, ऑपरेटर, जयनगर अंचल, रंजीत राज, ग्रामीण पुलिस तथा प्रदीप यादव, ग्रामीण पुलिस शामिल हैं। इस अवसर पर अंचल अधिकारी सारांश जैन ने सभी सम्मानित कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि अपने दायित्वों का ईमानदारी, तत्परता एवं समयबद्ध तरीके से निर्वहन करना सराहनीय कार्य है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए थानेदार जहा...