Kodarma News: ई-केवाईसी के नाम पर 50 रुपये मांगना पड़ा भारी, डीएसओ ने डीलर का लाइसेंस किया निलंबित
कोडरमा, जुलाई 24 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। ई-केवाईसी के नाम पर लाभुक से अवैध राशि मांगने के मामले में जिला आपूर्ति विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए डोमचांच प्रखंड के एक जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलर का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, डोमचांच प्रखंड के बछेड़ीह स्थित शिपराज एकता महिला मंडल की कोषाध्यक्ष ऊषा देवी के पति मनोज साव पर ई-केवाईसी कराने के लिए एक लाभुक से 50 रुपये मांगने का आरोप लगा था। इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल ने मामले की जांच प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, डोमचांच से कराई और स्वयं भी शिकायत का सत्यापन किया। जांच के दौरान यह शिकायत सही पाई गई। सत्यापन में स्पष्ट हुआ कि मनोज साव ने ताराटांड़ निवासी लाभुक सुखदेव दास से ई-केवाईसी कराने के ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.