Kodarma News: ईसाई धर्म अपनाने पर परिवार को सामाजिक गतिविधियों से किया अलग
कोडरमा, जुलाई 10 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां थाना क्षेत्र के पहाड़सिंह खैरा गांव में एक परिवार द्वारा कथित रूप से ईसाई धर्म अपनाने का दावा किए जाने के बाद विवाद उत्पन्न हो गया। शुक्रवार को ग्रामीणों ने बैठक कर संबंधित परिवार को सामाजिक गतिविधियों से अलग रखने का निर्णय लिया। जानकारी के अनुसार, गांव में बरसाती पूजा के आयोजन के लिए चंदा संग्रह किया जा रहा था। इसी दौरान ग्रामीण जब उक्त परिवार के पास चंदा लेने पहुंचे तो परिवार ने चंदा देने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार ने स्वयं को ईसाई धर्म से जुड़ा बताते हुए पूजा में सहयोग करने से मना किया। इसके बाद गांव में इस मुद्दे को लेकर बैठक बुलाई गई, जिसमें संबंधित परिवार को सामाजिक कार्यों से अलग रखने का निर्णय लिया गया。
मामले की पुलिस रिपोर्ट हालांकि, इस मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.