Kodarma News: इलाज के अभाव में बिरहोर की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
कोडरमा, जुलाई 20 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के खवासडीह बिरहोर टोला में इलाज के अभाव में 50 वर्षीय छोटका सोमर बिरहोर की रविवार की देर शाम मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह लंबे समय से पीलिया (जॉन्डिस) से पीड़ित था। आर्थिक व सामाजिक परिस्थितियों तथा जागरुकता की कमी के कारण उनका इलाज आधुनिक चिकित्सा के बजाय स्थानीय जड़ी-बूटियों से किया जा रहा था। रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- अस्पताल में मौत पर उच्चस्तरीय जांच की मांगघटना का विवरण घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बीमारी के दौरान बिरहोर टोला में स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम या चिकित्सक हालचाल लेने नहीं पहुंचा। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.